देदी जान : सोशल मीडिया पर प्यार, शादी के बाद ससुराल में हुआ सौतन का दीदार

0
4595

– पति पर लगा हत्या का आरोप, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
बक्सर खबर। सोशल मीडिया पर युवती को मुंबई में काम करने वाले युवक को प्यार हो गया। दोनों ने शादी भी कर ली। लेकिन, जब वह ससुराल आई तो उसे वहां सौतन का दीदार हो गया। क्योंकि वहां पहली पत्नी मौजूद थी। कुछ दिन तकरार का दौर चला। मामला आपसी समझौते से शांत हुआ और सभी साथ-साथ रहने लगे। लेकिन, गुरुवार को रिया ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जब यह बात उसके मायके वालों को पता चली तो उन्होंने बक्सर पुलिस से शिकायत की। पत्नी की हत्या के आरोप में सत्या पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया। और साथ ही साथ उनकी मां विद्यावती देवी को भी पुलिस ने जेल भेज दिया।

घटना सिकरौल थाना के दीवान के बड़कागांव की है। पूछने पर थानाध्यक्ष ने बताया। युवती उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली थी। उसकी मौत की सूचना पा भाई और मां गुरुवार को बक्सर आए। उन लोगों ने सीधे नगर थाने को सूचना दी। पुलिस ने शमशान घाट से लाश को कब्जे में लिया। क्योंकि पति उसका दाह संस्कार करने वहां पहुंचा था। पोस्टमार्टम के उपरांत शव उन्हें सौंप दिया गया। रिया राय के भाई ने पति, सास और पहली पत्नी को आरोपी बनाया है। इस वजह से दो लोगों की गिरफ्तारी हुई। पूछताछ में पता चला सत्या पांडेय मुंबई में नौकरी करता था। यहां गांव में उसके पिता, मां और पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ रहते थे।

सोशल मीडिया पर उसका संपर्क रिया से हुआ। दोनों ने 2021 में शादी कर ली। इस दौरान रिया को भी एक बच्ची हुई। लगभग छह – सात माह पहले सत्या के पिता की तबीयत खराब हुई और वे चल बसे। इस वजह से उसे मुंबई से गांव आना पड़ा। यहां वह एक माह से अधिक समय तक रुका रहा। उसकी तलाश में रिया भी मुंबई से बक्सर आ गई। यहां उसे पता चला उसका पति पहले से शादीशुदा है। लेकिन, परिस्थिति का आकलन कर वह वापस नहीं लौटी, यहीं पति के साथ गांव में रहने लगी। लेकिन, पांच-छह माह न जाने ऐसा क्या हुआ। उसकी मौत हो गई।

पति ने किसी को सूचना नहीं दी और गांव वालों के साथ उसका अंतिम संस्कार करने बक्सर पहुंचा। उसने पत्नी की मौत की सूचना अपने सोशल अकाउंट पर साक्षा की। जिसे देखकर ससुराल पक्ष वाले बक्सर पहुंचे। और नगर थाने को सूचना दी। वहां से पोस्टमार्टम के बाद सिकरौल पुलिस को सूचना आई। पीड़ित पक्ष के बयान के आधार पर शिकायत दर्ज करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। रिया की मौत का कारण क्या है? पूछने पर सिकरौल के थानाध्यक्ष ने कहा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। ससुराल पक्ष हत्या की बात कह रहा है। आरोपी पक्ष का कहना है, उसे बहुत पुरानी बीमारी थी। जिसके कारण उसकी मौत हुई है। जांच चल रही है, जो सच्चाई सामने आएगी। उस आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here