-घायल महिला पर्यवेक्षक प्रियंका कुमारी ने भी दम तोड़ा
बक्सर खबर। डुमरांव-बिक्रमगंज मार्ग पर खलवा इनार के समीप हुई ट्रक दुर्घटना में घायल महिला पर्यवेक्षक प्रियंका की मौत भी हो गई है। अपराह्न तीन बजे के लगभग यह सूचना आई कि प्रियंका जिले उपचार के लिए एम्स पटना रेफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ट्रामा सेंटर भेजा गया था। उसने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। यह दुर्घटना शनिवार की सुबह कोरानसराय थाना के खलवा इनार बस स्टैंड के समीप हुई। जहां चाय की दुकान के पास खड़े दो लोगों को नावानगर से डुमरांव की तरफ जा रहे बालू लदे ट्रेलर ने टक्कर मारी थी।
मौके पर ही स्वच्छता पर्यवेक्षक रंजन कुमार (35) की मौत हो गई थी। वह युवक खलवा इनार गांव का रहने वाला था। आक्रोशित लोगों ने तब सड़क जाम प्रदर्शन भी किया। घटना स्थल पर पहुंची कोरानसराय थाने की पुलिस ने सबको समझाकर मामला शांत कराया। लेकिन, जब लोगों ने यह जाना कि महिला पर्यवेक्षक ने भी दम तोड़ दिया तो सभी अपने आप को ठगा महसूस कर रहे थे। प्रियंका उत्तर प्रदेश के रायबरेली की रहने वाली थी। शनिवार को कागजात जांच के लिए यह सभी लोग एक जगह एकत्र हुए थे। लेकिन, होनी कुछ और खेल कर गई।