– घंटों मशक्कत के बाद हुई पहचान, परिजनो बताया अनहोनी बक्सर खबर। राजपुर थाना के रामपुर राजबाहा में शनिवार की सुबह युवती की लाश देखी गई। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा होगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सगरांव गांव के समीप नहर में युवती की लाश पड़ी है। खबर मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची। शिनाख्त के लिए उसकी तस्वीर आसपास के थानों को भेजी गई। कुछ घंटे की मशक्कत के बाद पता चला मृतक का नाम पूजा कुमारी है।
जिसकी शादी कैमूर जिला के सोनडिहरा गांव निवासी विकास कुमार के साथ हुई थी। लेकिन यह जानकर पुलिस के माथे पर बल पड़ गया। क्योंकि जिस नहर में लाश मिली है वह रोहतास जिले के दिनारा की तरफ से बहती हुई बक्सर की सीमा में आती है। और शव विपरीत दिशा के कैमूर जिले से यहां कैसे आया। इसकी गुत्थी पुलिस सुलझाने में लगी है। हालांकि उसकी इसमें दिलचस्पी नहीं।
नहर में एक थाने से दूसरे थाने की सीमा में धकेलकर यहां पहुंचने की कहानी लोग गढ़ रहे हैं। महज 25 वर्ष की युवती की लाश यहां कैसे आई। पुलिस ने इस बाबत उसके परिजनों से पूछताछ की। उनका कहना था इसकी मानसी की स्थिति ठीक नहीं। संभवत यह नहर में गिर गई होगी। नहर में गिरी तो कैमूर से बक्सर कैसे आ गई। मौजूदा परिस्थितियों इस बात की तरफ इशारा कर रही हैं। उसकी लाश ठिकाने लगाने की नीयत से नहर में फेंकी गई होगी। लेकिन पूरा सच जानने के लिए कैमूर के शिवसागर पुलिस से भी मदद लेनी होगी। क्योंकि इसकी ससुराल इसी थाना के सोनडिहरा गांव में है।































































































