– पुलिस ने बारात मालिक की शिकायत पर चार नामजद समेत 12 के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
बक्सर खबर। शादी समारोह के दौरान नाज देखने एकत्र हुए लोगों ने हुड़दंग मचाना शुरू किया। बारातियों ने विरोध किया तो उनके साथ मौके पर एकत्र लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। जिसमें दूल्हें बड़े पिता व चाचा समेत नौ लोगों को चोटें आई। सभी घायलों को मंगलवार की रात प्राथमिक उपचार के लिए नावानगर अस्पताल ले जाया गया। घटना सिकरौल थाना बेलांव गांव की है। सूचना के अनुसार रोहतास जिला के ग्राम बेलहन, थाना दिनारा निवासी मनु चौधरी के बेटे की बारात बेलांव के शिवजी चौधरी के यहां आई थी।
बारातियों के मनोरंजन के लिए नाच का का बंदोस्त था। लेकिन, आनंद परेशानी में तब्दील हो गया। इसकी शिकायत बेलहन निवासी मनु चौधरी ने सिकरौल थाने में दर्ज कराई है। जिसमें विनोद महतो, मिथुन चौधरी, अमित कुमार कमकर, बुधन महतो समेत 12 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। थानाध्यक्ष अंकुश मंडल ने पूछने पर बताया पीड़ित पक्ष की शिकायत दर्ज कर ली गई है। यह सारा विवाद नाच देखने के दौरान खड़ा हुआ। मारपीट के दौरान जो लोग घायल हुए थे। संभवत: सभी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।































































































