फौजी का शव पहुंचते ही गांव हुआ गमगीन, सड़क दुर्घटना में चार की मौत

0
1013

बक्सर खबर। तीन दिन पहले झारखंड में हुई सड़क दुर्घटना में दस लोगों की दर्दनाक मौत हुई थी। आप सभी को शायद इस घटना की भनक लगी हो। दिल दहला देने वाले हादसे में मरने वाले सभी लोग रिश्तेदार थे। उनमें चार अपने जिले के नावानगर थाना अंतर्गत कतिकनार गांव के थे। सूचना के अनुसार रविवार को उनका शव सेना के जवान दानापुर छावनी से लेकर पैतृक गांव पहुंचे। मंटू सिंह रांची में तैनात थे। छुट्टी लेकर बच्चे के मुंडन संस्कार के लिए बक्सर आए थे।

दुर्घटना के दिन यहीं से सभी लोग वापस रांची लौट रहे थे। तभी कार दुर्घटना का शिकार हो गयी। जिसमें मंटू सिंह, उनकी पत्नी और दो बच्चे काल के गाल में समा गए। इन चारों का शव जब रविवार को एक साथ गांव पहुंचा तो वहां मातम पसर गया। मौके पर स्थानीय सांसद अश्विनी चौबे भी पहुंचे। सेना के जवानों के साथ उन्होंने ने भी सभी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सभी शव बक्सर लाए गए। जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ। इस बीच सांसद ने जिलाधिकारी से बात कर फौजी को हर संभव मदद दिलाने का आग्रह किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here