मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 25 को आ रहे हैं डुमरांव

0
540

-राज हाई स्कूल के मैदान में होगा कार्यक्रम, सभी प्रत्याशी आमंत्रित
बक्सर खबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 25 अक्टूबर को डुमरांव आ रहे हैं। वे डुमरांव राज हुई स्कूल के मैदान में सभा करेंगे। उनका संभावित समय दोपहर बारह बजे का है। सूचना के अनुसार समय कम होने कारण जिले के चार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे एनडीए के सभी उम्मीदवार इस सभा में आमंत्रित किए गए हैं। मंच पर डुमरांव के जदयू प्रत्याशी राहुल सिंह के अलावे राजपुर के प्रत्याशी संतोष निराला, बक्सर के आनंद मिश्रा व ब्रह्मपुर के हुलास पांडेय सभी साथ रहेंगे।

यह जानकारी जदयू के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह यादव ने दी। उन्होंने कहा विकास पुरुष नीतीश जी की सभा राज हाई स्कूल के मैदान में रखी गई हैं। लेकिन, उनके आगमन से हमारे गठबंधन के सभी दल के उम्मीदवारों की ताकत बढ़ेगी। चाहे स्कूल में पढ़ने वाला छात्र हो या गांव में घर का काम करने वाली महिलाएं। सभी के लिए मुख्यमंत्री ने जो काम किया है। वह बिहार के राजनीतिक इतिहास में किसी ने नहीं किया। हर गांव तक सड़क और डुमरांव में मेडिकल कॉलेज तक उन्होंने दिया है। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में भी जोश आ गया है। सभी तैयारी में लग गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here