-एनएच 120 पर शनिवार की सुबह हुई दुर्घटना, अन्य सवार सुरक्षित
बक्सर खबर। एनएच 120 पर शनिवार की सुबह कार को टैंकर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना नावानगर के सहायक थाना वासुदेव की सीमा में जितवाडिह पुल के समीप हुई। कार में दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवार के सदस्य सवार थे। सूचना मिलते ही मौके पर वासुदेव की थानाध्यक्ष मधुबाला कुमारी व उनकी टीम पहुंची।
सभी घायलों को उपचार के नावागनर अस्पताल में दाखिल कराया गया। पूछताछ में पता चला दूल्हा विवेक पाठक व चालक विशाल पाठक को ज्यादा चोटें आई हैं। दुल्हन भी चोटिल है। लेकिन, उसके जख्म हल्के हैं। विवेक ग्राम हसौली, थाना व जिला औरंगाबाद के निवासी हैं। उनकी बारात शुक्रवार को सिमरी आई थी। आज सभी लोग वहीं से दुल्हन के साथ लौट रहे थे। तभी रास्ते में दुर्घटना हो गई।


































































































