-परिवहन विभाग की जांच के दौरान हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। बक्सर जिले के निवासी मुकेश कुमार की सोमवार की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिवहन विभाग के आरक्षी के रूप में उनकी तैनाती अरवल जिले में थी। सूचना के अनुसार सोमवार की रात वे मोटर वाहन निरीक्षक (एमवीआई ) के साथ एनएच 139 पर वाहनों की जांच ड्यूटी में तैनात थे। इसी दौरान एक ट्रक वाले ने टक्कर मार दी। घायल सिपाही को साथी अस्पताल ले गए। लेकिन, उपचार के दौरान मुकेश की मौत हो गई। दुर्घटना मेहंदिया थाना के बलिदाद गांव के समीप हुई।
मुकेश कुमार पिता मैनेजर यादव ग्राम प्रतापसागर, थाना नया भोजपुर, जिला बक्सर के निवासी थे। कुछ वर्ष पहले की उनकी तैनाती परिवहन विभाग में हुई थी। पूछने पर पुलिस ने बताया दुर्घटना का कारण बना ट्रक जब्त कर लिया गया है। वह भागने के क्रम में दूसरे ट्रक से जा टकराया। उसके चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलने के उपरांत परिवार की सदस्य सोमवार की रात ही अरवल के लिए रवाना हो गए थे।































































































