बसपा और भाजपा नेता हुए जनतांत्रिक पार्टी के साथ

0
621

बक्सर खबर। जनतांत्रिक विकास पार्टी में आज दो नेता अपनी पार्टी छोड़ शामिल हुए। डा. रामराज भारती प्रदेश महासचिव बसपा एवं भाजपा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के मोहन गुप्ता जो रामगढ़ के रहने वाले हैं। यह दोनों नेता आज सोमवार को जनतांत्रिक विकास पार्टी के चुनाव कार्यालय में उपस्थित हुए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लोकसभा उम्मीदवार अनिल कुमार ने यह घोषणा की। वहां मौजूद इन दो नेताओं ने मीडिया से पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि हम एक ऐसे नेता का साथ देने आए हैं।

जो कमजोर वर्ग के लोगों का सच्चा मददगार है। बसपा नेता ने तो बहुत कुछ नहीं बोला। लेकिन, भाजपा छोड़कर आए मोहन गुप्ता ने लंबी चौड़ी बात कही। उनके अनुसार भाजपा का न कोई विचार है। न कोई सिद्धांत। अति पिछड़ा वर्ग को पार्टी में तरजीह नहीं दी जा रही। उन्होंने बताया वे पहले यहां से चुनाव भी लड़ चुके हैं। वहीं जनतांत्रित पार्टी के अध्यक्ष ने भाजपा उम्मीदवार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राजद का नाम नहीं लिया। सीधे तौर पर भाजपा पर ही हमलावर रहे और स्थानीय उम्मीदवार अश्विनी चौबे पर कई गंभीर आरोप लगाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here