मेधावी छात्रों और अभिभावकों को मिला डीएवी स्कूल में सम्मान

0
137

मेधावी छात्रवृत्ति योजना और गौरव दीवार शुरू करने की घोषणा                                                          बक्सर खबर। स्थानीय लालगंज स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई 2024-25 की बोर्ड परीक्षाओं में 90% से अधिक अंक लाने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई प्राचार्य सह प्रक्षेत्र पदाधिकारी वी आनंद कुमार ने की। समारोह में 30 से अधिक छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न, प्रमाण पत्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया, वहीं उनके माता-पिता को अंगवस्त्र और प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

प्राचार्य श्री कुमार ने कहा, “यह सफलता छात्रों के परिश्रम के साथ-साथ शिक्षकों और अभिभावकों के सहयोग की जीत है।” छात्रों ने भी मंच से अपने अनुभव साझा किए और डीएवी को जीवन निर्माण का संस्थान बताया।विद्यालय ने ‘मेधावी छात्रवृत्ति योजना’ और ‘गौरव दीवार’ शुरू करने की घोषणा की।इसके अंतर्गत आगामी सत्र से हर वर्ष 90% या उससे ऊपर अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को आर्थिक सहायता, करियर काउंसलिंग, एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए विशेष कोचिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही एक ‘गौरव दीवार’ का निर्माण किया जाएगा, जिसमें हर वर्ष के टॉपर्स की तस्वीरें और उनकी उपलब्धियां अंकित की जाएंगी। कार्यक्रम के अंत में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। डीएवी स्कूल ने यह साबित किया कि वह शिक्षा के साथ संस्कार भी देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here