– चौसा के खेल मैदान से शुरू किया था कुश्ती का सफर
बक्सर खबर। चौसा के रहने वाले पहलवान अविनाश अब दुनिया में जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। इस बार उनका चयन वर्ल्ड रैंकिंग सीरीज (यूरोप महाद्वीप) के लिए हुआ है। वे क्रोएशिया में चार से आठ फरवरी तक आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। अविनाश वर्तमान में भारतीय सेना में कार्यरत हैं। अपनी कड़ी मेहनत की बदौलत उन्हें राष्ट्रीय खिलाड़ी के रुप में अपनी पहचान बनाई। सेना की तरफ से वे कुश्ती टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले वे मैसेडोनिया, यूक्रेन, चीन जैसे देशों में तिरंगा लहरा चुके हैं। उनका मानना है खिलाड़ियों को पर्दे के पीछे से मजबूत सहयोग देना भी उतना ही अहम है, जितना खुद मैट पर उतरना।
अपने चयन पर उन्होंने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह, बिहार कुश्ती संघ के अध्यक्ष विशाल सिंह, सचिव विनय सिंह सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। अविनाश बक्सर के चौसा गांव के निवासी हैं। इस अवसर पर जिला कुश्ती संघ के सचिव विकास राज, अध्यक्ष अशोक सिंह, बिहार कुश्ती पद्धति प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष अरुण पहलवान, पप्पू शेख, बिहार अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य राजू खरवार, चौसा रोगी कल्याण समिति सदस्य चंदा चौरसिया, जिला कुश्ती संघ उपाध्यक्ष मुस्तफा, एडवोकेट वसीम, रितेश चंद्रवंशी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं स्थानीय निवासियों ने बधाई दी।































































































