-सभी पूर्व अध्यक्षों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
बक्सर खबर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल रविवार को बक्सर पहुंचे। नगर के चरित्रवन में बैठक हुई। तय स्थान पर पहले से पार्टी इकाई के सभी पदाधिकारी और प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उनके साथ गहन मंत्रणा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिलाध्यक्ष माधुरी कुंवर ने उन्हें मौजूदा परिस्थिति से अवगत कराया। इकलौते उम्मीदवार परशुराम चतुर्वेदी भी बैठक में शामिल रहे।
यहां जिले में विधानसभा की कुल चार सीटें हैं। जिसमें एक सीट पर भाजपा का उम्मीदवार था। अन्य सीटों पर सहयोगी दल के उम्मीदवार थे। यहां से एनडीए को सभी सीटों पर हार का मुंह देखना पड़ा है। समीक्षा के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा। सफलता-असफलता मिलती रहती है। लेकिन, इसका यह अर्थ नहीं हम हिम्मत छोड़ दें। आगे भी हम मजबूती से संघर्ष करेंगे।

कार्यकर्ता अपने को कहीं से कमजोर नहीं समझे। हर स्तर पर पुरी ताकत से काम करें। जिला स्तर पर कमेटियां बनेगी। उसकी बराबर समीक्षा होगी। जिले के विकास एवं संगठन की मजबूती दोनों के लिए कार्य होगा। बैठक में पंचायत राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ओम प्रकाश भुवन, पूर्व अध्यक्ष रामकुमार सिंह, राजवंश सिंह, राणाप्रताप सिंह, सिद्धनाथ सिंह, हिमांशु चतुर्वेदी, प्रधान आदि लोग उपस्थित रहे। पूछने पर यह जानकारी मीडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने दी।































































































