भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ की प्रदेश महिला संयोजिका के रूप में मिला सम्मान, बोलीं खेल है राष्ट्रभावना का प्रतीक बक्सर खबर। भाजपा प्रदेश कार्यालय पटना के अटल सभागार में रविवार को भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ की संगठनात्मक बैठक सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश क्रीड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सतीश श्रीवास्तव “राजू” ने की। इस अवसर पर क्रीड़ा प्रकोष्ठ की नवनियुक्त प्रदेश महिला संयोजिका वर्षा पांडेय को भाजपा संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
सम्मान ग्रहण करने के बाद वर्षा पांडेय ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं बल्कि अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रभावना का प्रतीक है। भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ का लक्ष्य है कि बिहार की प्रतिभाओं को सही मंच मिले और हर खिलाड़ी राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सके। बैठक में भाजपा के संगठन महासचिव भीखूभाई दलसाणिया और प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा मौजूद रहे। सभी ने प्रदेशभर से आए क्रीड़ा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को संगठन की दिशा और कार्ययोजना पर मार्गदर्शन दिया। इसे बिहार में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ की दिशा में नई शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।