भाजपा नेता आनंद मिश्र ने दर्जनों पंडालों का किया दौरा

0
159

समितियों की मेहनत की सराहना, दुर्गा पूजा पर दी शुभकामनाएं                                                           बक्सर खबर। दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर पूर्व आईपीएस अधिकारी एवं भाजपा नेता आनंद मिश्र ने जिले के विभिन्न पंचायतों में बने दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं से मुलाकात कर सबको हार्दिक शुभकामनाएं दीं और मां दुर्गा से समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। अपने संदेश में कहा कि दुर्गा पूजा हमारी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक शक्ति का प्रतीक है। मां दुर्गा हमें यह प्रेरणा देती हैं कि बुराई पर अच्छाई की सदा विजय होती है। उनकी आराधना हमें साहस, बल और समाज सेवा की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प देती है। दौरे के दौरान आनंद मिश्र ने विभिन्न पंचायतों के पंडालों में जाकर तैयारियों को देखा और समितियों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि इन समितियों की मेहनत न केवल धार्मिक वातावरण को सुदृढ़ करती है, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे को भी मजबूती देती है। दौरा के क्रम में दल सागर पंचायत के नव युवक संघ पंडाल, गूरिया मठ पंडाल, परशिया काली मंदिर पंडाल। सोनबरसा पंचायत के श्री श्री दुर्गा पूजा समिति, नव युवक संघ, दहीवर, नव युवक संघ दुर्गा पूजा समिति। खुटहा पंचायत ‘मझरिया’ के दक्षिण टोला पंडाल, दुर्गा पूजा समिति रामलीला मंच, पूरब टोला। उमरपुर पंचायत के जय मां दुर्गा नट गोला पंडाल, बड़ा गांव पूज्य समिति। कुलहरिया पंचायत केशिव मंदिर पंडाल।

फोटो – मां का दर्शन और आशीर्वाद लेने पहुंचे दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में पूर्व आईपीएस आनंद मिश्र व अन्य

नदांव पंचायत के दुर्गा पूजा समिति, नवयुवक छात्र संघ। बोक्सा पंचायत के दुर्गा पूजा समिति। महदह पंचायत के श्री राम जानकी दुर्गा पूजा समिति, आदर्श दुर्गा पूजा समिति पंडित टोला, नव युवक संघ दुर्गा पूजा समिति पूरब टोला, युवा सहयोग समिति, दुर्गा पूजा समिति महावीर मंदिर, गोलंबर पहुंचे और उन्होंने कहा कि बक्सर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं हमेशा समृद्ध रही हैं। यहां की दुर्गा पूजा समितियां हर साल समाज को एकजुट करने में अहम भूमिका निभाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here