बक्सर खबर। ससुराल जा रहे फौजी को रास्ते में रोक कर अपराधियों ने उनकी बाइक एवं गले की चेन लूट ली। घटना सोमवार की सुबह साढ़े छह बजे के लगभग कोरानसराय थाना के मुंगाव खेल मैदान के समीप हुई। पीडि़त अशोक कुमार सिंह डुमरांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया सुबह साढ़े छह बजे के लगभग अपनी ससुराल कोपवां गांव जा रहे थे।
डुमरांव-बिक्रमगंज पथ पर अचानक अपराधियों ने उन्हें पिस्तौल के बल पर रोक लिया। विरोध किया तो उन्होंने जान मार देने की धमकी दी। फिर गले की चेन एवं बाइक लेकर फरार हो गए। वहीं पूछने पर कोरानसराय पुलिस ने कहा हमारे यहां इस तरह की कोई शिकायत नहीं पहुंची है।
































































































