बक्सर खबर। बाइक सवार अपराधियों ने युवक से सवा दो लाख रुपये लूट लिए। वारदात मठिला-केसठ नहर मार्ग पर आज शुक्रवार को हुई। सूचना के अनुसार दो सीएसपी संचालक एक बाइक से जा रहे थे। उन्होंने कोरानसराय एसबीआई से रुपये निकाले थे। गिरधरबरांव के राजबली सिंह एवं वैसे गांव निवासी बिहारी सिंह। दोनों एसबीआई का ग्राहक सेवा केन्द्र चलाते हैं। राजबली के रुपये डिक्की में थे। बिहारी सिंह के रुपये बैग में थे। जैसे ही वे लोग केसठ पुल पर पहुंचे। पीछे से दो बाइक पर सवार छह अपराधी आ धमके। एक बाइक हीरो स्प्लेंडर थी दूसरी अपाचे।
हीरो वाले ने उन दोनों की बाइक को टक्कर मार दी। दोनों सीएसपी संचालक गीर पड़े। उनको चोटें भी आई। वे संभल पाते इससे पहले ही अपाची बाइक वाले उनका बैग लेकर भाग खड़े हुए। जिसमें 2 लाख 27 हजार रुपये थे। दूसरे संचालक की रकम लुटने से बच गई। क्योंकि वह डिक्की में था। घटना आज अपराह्न पांच बजे के लगभग की है। सूचना के अनुसार दोनों पीड़ित फिलहाल कोरानसराय थाने में मौजूद हैं। पुलिस उनकी सूचना को दर्ज कर रही है। लूट चुके बिहारी सिंह ग्राम वैसे थाना मुरार ने बताया कि सीएसपी बड़े भाई सुनील सिंह चलाते हैं। मैं उनकी मदद करता हूं।




































































































