-रात बाहर बजे थाने पहुंचे एसपी ने नगर थानाध्यक्ष को हड़काया
बक्सर खबर। ठंड में अक्सर शिकायत मिलती है। पुलिस वाले ड्यूटी नहीं करते। गश्ती दल की कौन कहे थाने में भी संतरी आराम फरमाते हैं। ओडी अफसर भी अपनी ड्यूटी से गैरहाजिर रहते हैं। इसका जायजा लेने के लिए रात के वक्त स्वयं एसपी मनीष कुमार थाने-थाने घुम रहे हैं। शनिवार की रात एक बज रहे थे। एसपी नगर थाना पहुंच गए। उन्होंने वहां मौजूद पुलिस कर्मियों की क्लास लगा दी। घंटो थाने में जमे रहे। ओडी रजिस्टर से लेकर स्टेशन डायरी तक को खंगाला।
जो कमियां दिखी उसके लिए थानाध्यक्ष को नसीहत दी। हालांकि पहला निरीक्षण होने के कारण बात सिर्फ चेतावनी तक रही। लेकिन, जाते-जाते उन्होंने कड़ी नसीहत दी। बात यहीं समाप्त नहीं हुई। रात दो बजे के लगभग वहां से निकले और पूरे शहर का भ्रमण करते हुए तीन बजे अपने आवास की तरफ लौटे। एसपी के इस कदम से जिले भर के थाने में हड़कंप मचा हुआ है। जब इस बाबत उनसे जानने का प्रयास किया गया तो पता चला कि वे इससे पहले भी दो थानों का रात में निरीक्षण कर चुके हैं। हालांकि यह मामला नगर थाना का है। इस लिए बात सामने आ गई।

































































































