-पत्नी को आई है गंभीर चोट, घर में कोहराम
बक्सर खबर। बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर चौसा गोला के समीप बाइक सवार दंपति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना चौसा-गोला के बाबा ढाबा के समीप हुई। स्थानीय लोगों ने 112 पर पुलिस को सूचना दे घायलों को अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने घायल अधेड़ को मृत बताया। उनकी पहचान राजपुर थाना के सरेंजा गांव निवासी इस्राइल अंसारी (50) के रुप में हुई।
पूछताछ में उनको जानने वालों ने बताया अपनी पत्नी का उपचार कराने वे चौसा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जा रहे थे। रास्ते में उनके साथ दुर्घटना हो गई। उनकी पत्नी को भी गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चौसा से उन्हें अन्यत्र रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए हैं। दूसरी तरफ इस्राइल की मौत की खबर सुन परिवार के लोग भागे-भागे मौके पर आए। इस घटना से उनका पूरा परिवार सदमे में है। क्योंकि, एक तरफ पति की मौत दूसरी तरफ पत्नी घायल।




































































































