अमित शाह की चुनावी सभा 24 को बक्सर में

0
940

-भाजपा प्रत्याशी आनंद मिश्रा व एनडीए के प्रत्याशी तैयारी में
बक्सर खबर। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 24 अक्टूबर को बक्सर आ रहे हैं। वे किला मैदान में दिन के ग्यारह बजे से चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए चुनावी तैयारी प्रारंभ हो गई है। सूचना के अनुसार पटना से वे सीधे बक्सर आएंगे। यहां एनडीए के उम्मीदवारों के लिए वे वोट मांगेंगे। सूचना के अनुसार 24 को उनकी दो सभाएं हैं। पहली सीवान और दूसरी बक्सर में। इस संबंध में पूछने पर भाजपा के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन ने बताया, हमारे यहां सभी तैयारियां पूरी हैं।

इसके लिए मंगलवार को ही चुनाव अभियान समिति के कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई थी। संगठन के सभी सदस्यों को इस कार्य में लगा दिया गया है। गृहमंत्री जी के आगमन पर उनका भव्य स्वागत कार्यकर्ता करेंगे। यह दौरा हवाई मार्ग से तय किया गया है। वे सीधे पटना से यहां आएंगे। दोपहर 11 बजे के उपरांत उनका कार्यक्रम होगा। वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पूछने पर बताया केन्द्रीय गृह मंत्री के आगमन की सूचना मिली है। सुरक्षा के लिए व्यापक तैयारी चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here