कुंभ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

0
208

32.790 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, जीआरपी को सौंपे गए सभी आरोपी                                                     बक्सर खबर। आरपीएफ की सतर्कता के चलते शुक्रवार को ट्रेन संख्या 12370 कुंभ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का बड़ा मामला उजागर हुआ। नियमित चेकिंग अभियान के दौरान आरपीएफ टीम ने भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी कुंदन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए तलाशी ली गई, जिसमें कुल 32.790 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 12,660 रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भोजपुर जिले के नरगदा निवासी प्रिंस कुमार गिरी 23 वर्ष, पटना जिले के सालिमपुर निवासी नीरज कुमार 21 वर्ष, मनेर निवासी प्रिंस कुमार 19 वर्ष तथा सब्बलपुर निवासी मुन्ना कुमार 26 वर्ष के रूप में हुई है। सभी आरोपी अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं और शराब की तस्करी में संलिप्त पाए गए। गिरफ्तार सभी आरोपियों को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी को सुपुर्द कर दिया गया है। आरपीएफ ने स्पष्ट किया है कि रेलवे क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here