‌‌‌अहियापुर हत्याकांड के पूरे हुए दो माह, अब तक 14 हिरासत में

0
2673

-19 नामजद समेत तीन अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुई थी प्राथमिकी
बक्सर खबर। अहियापुर का तिहरा हत्याकांड हुए दो माह का समय गुजर चुका है। 24 मई की सुबह छह बजे के लगभग राजपुर थाना के इस गांव में तांडव हुआ था। पांच लोगों को गोली मार घायल कर दिया गया। दो ने मौके पर दम तोड़ दिया। और एक ने सदर अस्पताल बक्सर में। इनके नाम सुनील सिंह, विरेन्द्र सिंह और विनोद सिंह थे। दो लोग घायल हुए थे। मंटू व पूजन यादव। उनका उपचार अभी भी चल रहा है। भले ही अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिल गई है।

इस केस में अभी तक 14 लोग जेल जा चुके हैं। अधिकांश ने आत्मसमर्पण किया। कुछ गिरफ्तार किए गए। लेकिन, अभी तक किसी को जमानत नहीं मिल है। घटना के दो माह गुजर चुके हैं। सैकड़ो पेज की चार्जशीट व डायरी पुलिस ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत की है। इस वजह से अभी तक किसी को बक्सर न्यायालय से जमानत नहीं मिली है। पुलिस के अनुसार इस घटना के नामजद पांच आरोपी अभी भी पुलिस की जद से बाहर हैं। तीन अज्ञात कौन थे, यह भी पता नहीं चला है। मीडिया की नजर भी इस मुकदमें की तरफ से भटक गई है।

किन-किन लोगों पर हुआ था मुकदमा
बक्सर खबर। हत्या की घटना में जिन 19 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई थी। उनमें
1 मनोज यादव पिता दीना यादव
2 संजय उर्फ संतोष यादव पिता दीना यादव
3 कुणाल सिंह पिता मनोज सिंह
4 अभिषेक सिंह पिता मनोज सिंह
5 राजवीर यादव पिता संतोष सिंह
6 महेन्द्र सिंह पिता जगनारायण सिंह
7 विकास कुमार पिता महेन्द्र सिंह
8 शिवम कुमार पिता महेन्द्र सिंह
9 विरेन्द्र कुमार पिता जगनारायण सिंह
10 जगनारायण सिंह पिता सूचित सिंह
11 दीना सिंह पिता सूचित सिंह
12 संदीप कुमार पिता विरेन्द्र सिंह
13 उमेश यादव पिता लक्ष्मण सिंह
14 ओम प्रकाश सिंह पिता बाल्मिकी सिंह
15 करण कुमार पिता हृदय नारायण सिंह (सभी ग्राम अहियापुर, थाना राजपुर)
16 सलिम अंसारी पिता जाकिर मिया ग्राम रसेन, थाना राजपुर
17 बटेश्वर सिंह पिता नागेश्वर सिंह ग्राम रामपुर, धनसोई
18 मोतिलाल पांडेय पिता बच्चा पांडेय, ग्राम कौवा खोच, थाना दिनारा, रोहतास
19 रामप्रवेश सिंह पिता रामचन्द्र सिंह ग्राम रसेन, थाना राजपुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here