‌‌‌अहियापुर कांड : छह भगोड़ों के विरुद्ध कुर्की की तैयारी

0
2243

-नहीं किया समर्पण तो टूटेगा घर, 19 हैं नामजद, आठ जा चुके जेल
बक्सर खबर। अहियापुर हत्याकांड के छह नामजद आरोपियों के घर पर पुलिस ने शुक्रवार को इश्तिहार साटा। बकाए दे पुलिस ने मुनादी कर ऐसा किया। थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने पूछने पर बताया वीरेंद्र सिंह पिता जगनारायण सिंह, संदीप सिंह पिता वीरेंद्र सिंह, विकास व शिवम सिंह पिता महेन्द्र सिंह, उमेश सिंह पिता लक्ष्मण सिंह सभी ग्राम अहियापुर व रामप्रवेश सिंह कुशवाहा ग्राम रसेन के दरवाजे पर आज कुर्की जब्ती का इश्तिहार चस्पाया गया है।

अगर इन लोगों ने जल्द ही न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष समर्पण नहीं किया तो इनके घर कुर्की की कार्रवाई होगी। वैसे इस मामले में अभी तक पांच लोग समर्पण कर चुके हैं। और तीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कुल नामजद आरोपियों की संख्या 19 है। इनमें से मनोज यादव, संतोष यादव, बटेश्वर यादव, महेंद्र यादव व सलीम अंसारी ने संपर्मण किया था। तीन लोग गिरफ्तार हुए। अन्य शेष की तलाश जारी है। साथ रिमांड पर लेकर आरोपियों से पूछताछ भी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here