-मौत के बाद लोगों ने किया सड़क जाम
बक्सर खबर। रसोई गैस लेने जा रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसके कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना एनएच 84 पर दलसागर एचपी पंप के सामने हुई। सूचना मिलते ही मौके पर औद्योगिक थाने की पुलिस पहुंची। मृत युवक भोला पासवान (19) दलसागर निवासी कृष्णा पासवान का पुत्र था। आक्रोशित लोगों ने इसके विरोध में सड़क जाम कर दिया। पूछने पर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया दुर्घटना अपराह्न चार बजे के लगभग हुई। आक्रोशित लोगों को समझाकर वहां से हटाया गया।



































































































