एमवी कॉलेज में एबीवीपी की नई टीम घोषित, दुर्गेश पांडेय अध्यक्ष तो गोल्डी बनीं उपाध्यक्ष 

0
58

सत्र 2025-26 के लिए इकाई का पुनर्गठन, छात्र हितों की रक्षा और संगठन को मजबूती देने का संकल्प                        बक्सर खबर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई के अंतर्गत एमवी कॉलेज इकाई सत्र 2025–26 के लिए इकाई पुनर्गठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विराज सिंह ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी अभिनंदन मिश्रा ने निभाई। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मौके पर उपस्थित जिला संयोजक अविनाश पांडेय ने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि महाविद्यालय इकाई ही परिषद की रीढ़ होती है और यही संगठन को मजबूती प्रदान करती है। वहीं जिला सह संयोजक प्रियांशु शुभम ने कहा कि एबीवीपी अपने स्थापना काल से ही छात्र हितों और उनकी आवाज को मजबूती से उठाती रही है।

महाविद्यालय इकाई सत्र 2025–26 के लिए नई टीम की घोषणा नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता ने की। सर्वसम्मति से दुर्गेश पांडेय को कॉलेज अध्यक्ष तथा शुभांकित पांडेय को कॉलेज मंत्री चुना गया। वहीं गोल्डी कुमारी को कॉलेज उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा रोहित मिश्रा और रौशन पांडेय को भी महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे गए। कॉलेज सह मंत्री के रूप में विनायक कुमार, अनुष्का कुमारी, काजल कुमारी और तपस्या कुमारी को मनोनीत किया गया। कॉलेज एनएसएस प्रमुख प्रशांत कुमार चौबे, एनसीसी प्रमुख अजीत कुमार, एनसीसी सह प्रमुख बेबी कुमारी, एसएफएस प्रमुख प्रिंस कुमार, एसएफडी प्रमुख श्रेया कुमारी, खेलो भारत प्रमुख कपिस दुबे, सोशल मीडिया प्रमुख प्रभास कुमार, वाचनालय प्रमुख अमन कुमार तथा व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रमुख निर्भय ओझा को जिम्मेदारी दी गई।

फोटो – एमवी कॉलेज में एबीवीपी के नवनियुक्त कार्यकर्ता व अन्य सदस्य

वहीं कॉलेज कार्यकारिणी सदस्य के रूप में पूजा मिश्रा, विकास प्रसाद, लकी कुमार, अमीषा कुमारी और कनक राज को मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन हिमांशु कश्यप ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष सिंह सहित राहुल कुमार, विवेक पांडेय, अक्षत गुप्ता, आदित्य गुप्ता, नंदन कुमार, अनिकेत कुमार, ऋषि नंदन दुबे, अभिषेक मिश्रा, प्रकाश पाठक, सौरभ चौबे, वैभव कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here