– सदर अस्पताल के समीप सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन
बक्सर खबर। सड़क दुर्घटना में पेट्रोल पंप आपरेटर की मौत हो गई है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने रविवार की शाम सदर अस्पताल के समीप सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। परिजन यह आरोप लगा रहे थे कि अभिषेक राम (40) पिता हरि गोविंद राम की हत्या की गई है। मृतक मुफस्सिल थाना के गोविंदपुर गांव के निवासी थे। सूचना के अनुसार रविवार की दोपहर राजपुर थाना के करैला गांव के समीप दुर्घटना के शिकार हुए। ग्रामीणों की सूचना पर राजपुर की पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजपुर भेजा। वहां से सदर अस्पताल रेफर किया गया। यहां आने के उपरांत उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
घर वालों को सूचना मिली तो वे अस्पताल आए। कुछ लोगों ने उनके शव को सड़क पर रख मार्ग अवरूद्ध कर दिया। सूचना मिलने पर नगर थाने की टीम वहां गई। उसने कहा आप सभी अपनी शिकायत दर्ज करा दें। हम लोग उचित कार्रवाई करेंगे। लेकिन, वहां मौजूद एक महिला हत्या का आरोप लगा रही है। उसने बताया वे रामपुर के एक पंप पर काम करते थे। वहां बहुत दिनों से पैसा नहीं मिला था। पार्टी के लिए बुलाया और मार कर शव को फेक दिया। हालांकि जब इस संबंध में राजपुर के थानाध्यक्ष से बात हुई तो उन्होंने बताया। दुर्घटना रविवार को अपराह्न तीन बजे के आसपास की है।

मौके पर हमारी टीम गई थी। जहां इनकी बाइक दुर्घटना का शिकार हुई। वहां सड़क पर खून के धब्बे थे। जख्म भी ताजा था। उनके सर में चोट लगी थी। हम वे जिस पंप पर काम करते थे। उन लोगों से भी हम सभी ने बात की। वहां से पता चला कि दोपहर के वक्त उन्होंने कहा मैं एक आदमी को पिठारी छोड़कर आ रहा हूं। वहां से वे राजपुर-चौसा मार्ग पर क्या करने गए। यह किसी को पता नहीं है। हालांकि नगर थाने की टीम ने किसी तरह सबको समझाकर वहां से चौसा-बक्सर मुख्य मार्ग से हटाया।





























































































