काम करने घर से बाहर निकले व्यक्ति की लू लगने से मौत

0
3241

-अस्पताल ले आए परिजन, निराशा लगी हाथ
बक्सर खबर। घरेलु काम के सिलसिले में बाहर निकले व्यक्ति की लू लगने से मौत हो गई। वाकया शनिवार दस बजे के लगभग का है। मृतक हीरा लाल राम (45) पिता शिव नारायण राम मुरार थाना के फफदर गांव के निवासी थे। घर वाले उनको लेकर अस्पताल भी गए। लेकिन, हालत बिगड़ती गई। चौगाई के चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। परिजन उनको लेकर गोलंबर स्थिति विश्वामित्र अस्पताल पहुंचे। लेकिन, उन्हें बचाया नहीं जा सका। परिवार के सदस्यों ने बताया वे अपना काम निपटाकर घर आए। आते ही चक्कर खाकर गिर पड़े। परिवार के सदस्य उनको लेकर अस्पताल भागे। लेकिन, होनी को कुछ और ही मंजूर था।

उनकी मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। हीरालाल की पत्नी उर्मिला देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। उनकी चार बेटियां हैं। खुशबू, पूजा, अनिता व सबिता। इसके अलावा एक पुत्र भी है, कुलदीप। सभी पिता के अचानक जाने से हतप्रभ हैं। विश्वामित्र अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर राजीव झा ने पूछने पर बताया। इस व्यक्ति की मौत लू लगने से हुई है। ऐसा लक्षण बता रहे हैं। परिजन साथ आए थे। उन्हें सलाह दी गई है। पुलिस को वे इसकी सूचना दे सकते हैं। साथ ही उन लोगों के लिए सलाह भी है। जो इस गर्मी में बाहर काम के लिए जाते हैं। आवश्यक सावधानी बरतें। पानी पीए और खुद को कड़ी धूप से बचाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here