– दिव्यांग बच्चों को अभिभावकों को किया जा रहा प्रेरित
बक्सर खबर। बिहार शिक्षा परियोजना बक्सर के तहत समावेशी शिक्षा अनुभाग द्वारा उन बच्चों को शिक्षा और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जो शारीरिक रूप से अक्षम अथवा कमजोर हैं। इसके तहत राजपुर में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन हुआ। गुरुवार को प्रशिक्षण वर्ग समाप्त होने के उपरांत यह जानकारी मीडिया के साथ प्रशिक्षक आशुतोष कुमार शर्मा व दिलीप कुमार मिश्रा ने साक्षा की। उन्होंने बताया जो बच्चे शारीरिक रूप से कमजोर हैं। यथा सुनने और देख पाने में सक्षम नहीं हैं।
उन्हें भी बेहतर शिक्षण कौशल से प्रेरित किया जा सकता है। सीडब्लूएसएन के तहत यही प्रयास किया जाता है। प्रखंड क्षेत्र के कुल 52 अभिभावकों को इससे जोड़ा गया है। उन्हें प्रशिक्षण भी दिया गया। इसमें सभी सरकारी स्कूल के नोडल शिक्षक भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अभिभावकों को बताया गया। अगर छात्र स्कूल तक जाने में सक्षम होतो वे विद्यालय से संपर्क कर सकते हैं। उनके शिक्षण की विशेष व्यवस्था भी की जाती है। साथ ही सरकार द्वारा प्रदत सभी सुविधाएं व यूआईडी कार्ड के माध्यम से मदद दी जाती है।





























































































