-आरोपी की तलाश में यूपी से बिहार पहुंचे लोग
बक्सर खबर। झाड़-फूंक के नाम पर महिला के साथ छेड़खानी करने वाले व्यक्ति को ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने दबोच लिया। हालांकि मामला उत्तर प्रदेश से जुड़ा है। इस वजह से आरोपी को यूपी भेजा जा रहा है। गिरफ्तार किया गया आरोपी गोपाल सिंह राजपुर थाना के तियरा गांव का रहने वाला है। पूछने पर पुलिस ने बताया आज दोपहर के वक्त 112 पर सूचना मिली। गोपाल सिंह को लोगों ने छेड़खानी के आरोप में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले आई। यहां पीड़ित पक्ष भी पहुंचा। उसने बताया यह कुछ दिन पहले गाजीपुर जिला के रेवतीपुर गांव पहुंचा था। वहां हवलदार राम के परिजनों के यहां रुका। यह साधु के वेष में था।
पूजा पाठ और घर में व्याधि परेशानी की बात कर परिवार के लोगों को विश्वास में ले लिया। रात के वक्त जब सभी लोग सो गए तो उसने घर की एक महिला के साथ रात के गलत हरकत का प्रयास किया। उसने महिला की आंख में ऐसी दवा डाल दी। जिसके कारण उसकी आंख भी सूज गई है। पीड़िता ने जब चिल्लाना शुरू किया तो यह भाग खड़ा हुआ। महिला को अस्पताल ले जाया गया। यह हमारे गांव में पहले भी आता-जाता रहा है। पूछताछ में पता चला यह राजपुर थाना के तियरा गांव का रहने वाला है। यहां आने पर यह हम लोगों को मिल गया। पुलिस ने उनकी शिकायत पर जीरो एफआईआर बनाकर यूपी पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है।