फर्जी अंगूठा लगाकर खाते से लाखों उड़ाने वाला ठग गिरफ्तार

0
1026

-चक्रहसी के युवक की शिकायत पर साइबर थाने की कार्रवाई
बक्सर खबर। ग्राहक का फर्जी अंगूठा लगा लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले ठग को साइबर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अविनाश कुमार कश्यप, डीएसपी सह थानाध्यक्ष साइबर के अनुसार उसका नाम अमन कुमार है। यह ग्राम सह थाना सोनवर्षा का रहने वाला है। यह साइबर कैफे चलाता है। वैसे लोग जिनके खाते से आधार लिंक हैं। और अंगूठा लगाकर वे राशि की निकासी करते हैं। उनमें से कुछ का यूसीआर लिंक वह रख लेता था। ऐसी की घटना मुफस्सिल थाना चक्रहसी गांव निवासी अजीत कुमार सिंह के साथ हुई थी।

उनके खाते से सात मार्च 2025 से लेकर एक मई 2025 तक एक लाख सात हजार रुपये निकाल लिए गए थे। जब पीड़ित ने अपने बैंक से संपर्क किया तो पता चला। किसी आधार सिस्टम आपरेटर के यहां से रुपये निकाले गए हैं। यह प्राथमिकी 23 जून 2025 को साइबर थाने में दर्ज हुई। पुलिस ने जरूरी जांच प्रारंभ की तो पता तो यह पता चला। किस जगह से यह निकासी हुई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और वह अंतत: दबोचा गया। इस पूरी कार्रवाई में साइबर थाना के इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह, अवर निरीक्षक श्रीकांत व शुभम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here