-खेलने के दौरान हुई दुर्घटना, परिजन बेहाल
बक्सर खबर। ननिहाल में आया बालक खेलने के दौरान डूब गया। लोगों ने देखा तो शोर मचाया। आस-पास के लोग वहां एकत्र हुए। शव की तलाश शुरू हुई लेकिन, घंटो बाद उसे बाहर निकाला जा सका। और काल इस अंतराल में उसे अपना ग्रास बना चुका था। अंकित के शव को देख परिजन छाती पिट रो रहे थे। लेकिन, अफसोस के अलावा अब किसी के हाथ में कुछ नहीं था। घटना सोनवर्षा थाना के मौडीहा गांव की है। ग्रामीणों ने बताया सुबह अंकित खेलने गया था।
आठ-नौ बजे लगभग वह छोटी से चूक के कारण छेरा नदी में डूब गया। लोगों ने बहुत प्रयास करने के उपरांत दोपहर एक बजे के लगभग उसका शव मिला। वह मूल रूप से आरा जिला के थाना पिरो, ग्राम रकटूटोला निवासी मेघनाथ पासवान का पुत्र था। कुछ दिन पहले ही अपनी ननिहाल आया था। इस संबंध में पूछने पर सोनवर्षा के थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया। शव का पंचनामा कर उसे अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। उसके उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया।