जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया 8वें पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ

0
46

23 अप्रैल तक चलेगा अभियान, 6 वर्ष तक के बच्चों के समग्र विकास और नो स्क्रीन आवर पर रहेगा मुख्य जोर                                      बक्सर खबर। जिले में 8वें पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ शुक्रवार को उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी साहिला ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर पोषण रथ को रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त निहारिका छवि सहित आईसीडीएस, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। पोषण पखवाड़ा के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में 9 से 23 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस बार का मुख्य फोकस 0 से 6 वर्ष के बच्चों के समग्र विकास पर रखा गया है, जिसमें पोषण के साथ-साथ अर्ली चाइल्डहुड स्टिमुलेशन को विशेष महत्व दिया गया है।

जिलाधिकारी ने आईसीडीएस, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, कृषि, पीएचईडी एवं जीविका को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों, धर्मगुरुओं एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। अभियान के तहत पंचायत स्तर पर पोषण चौपाल, पोषण मेला, स्वास्थ्य जांच शिविर, वृद्धि निगरानी, रेसिपी प्रदर्शन और जागरूकता रैलियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, नो स्क्रीन आवर को बढ़ावा देते हुए बच्चों को बाहरी गतिविधियों से जोड़ने की पहल भी की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग एवं समयबद्ध रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए पोषण पोर्टल पर सटीक डाटा अपलोड करने पर जोर दिया। बैठक में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं जिला-प्रखंड स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here