प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध लगाने का दावा करने वाला बक्सर से गिरफ्तार

0
381

-अमेरिकी एजेंसी को मेल कर किया दावा, चल रही पूछताछ
बक्सर खबर। भारत के प्रधानमंत्री को नुकसान पहुंचाया जा सकता है। इसके लिए आप हमें मदद करें। इसके एवज में मुझे रकम दी जाए। मैं बीस-बाईस दिन में यह कार्य कर लूंगा। ऐसा दावा करने वाले युवक को बक्सर जिले से गिरफ्तार किया गया है। सूचना के अनुसार वह सिमरी थाना के आशा पड़री गांव का निवासी है। आज गुरुवार को पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। खबर की तस्दीक के दौरान पता चला। अमन तिवारी नाम के युवक का पिछला रिकॉर्ड भी बेहतर नहीं है। फिलहाल इसने अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी सीआईए को मेल किया था। सुरक्षा एजेंसियों को जैसे ही यह सूचना मिली।

सबके कान खड़े हो गए। युवक को समय रहते हिरासत में ले लिया गया। कार्रवाई को सिमरी थाने की पुलिस ने अंजाम दिया। पूछताछ के लिए बड़े अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। यह बात भी सामने आई है कि उसने पूर्व में भी कोलकाता हवाई अड्डे की सुरक्षा को लेकर भी ऐसी हरकत की थी। फिलहाल उसे हिरासत में रखा गया है। उसके पास से कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे लैपटॉप वगैरह जब्त किए गए हैं। यह जानकारी एसपी शुभम आर्य ने दी। उन्होंने कहा, कुल तीन लोग हिरासत में हैं। लेकिन, अमन तिवारी मुख्य संदिग्ध हैं। तहकीकात कहां तक पहुंची है। पुलिस ने फिलहाल यह नहीं बताया। वहीं दूसरी तरफ युवक के गांव वालों का कहना है। देर शाम यह भी सूचना मिली कि हिरासत में लिए गए तीनों युवक पूछताछ के बाद छोड़ दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here