– बाबा साहेब की स्मृति में हुई प्रतियोगिता, मुखिया ने किया उद्घाटन
बक्सर खबर। राजपुर हाई स्कूल के मैदान में बुधवार को फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ पंचायत मुखिया अनिल सिंह व प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ कुमार ने संयुक्त रुप से किया। मुखिया ने आयोजन समिति के सदस्यों की प्रशंसा करते हुए कहा। प्रत्येक वर्ष यह कार्यक्रम होता है। इससे युवा खिलाड़ियों में उत्साह का संचार होता है। साथ ही पारंपरिक खेल के प्रति लोगों में लगाव भी बढ़ता है। खिताबी भिड़ंत उत्तर प्रदेश की सुहवल व बक्सर के नावागांव की टीम के मध्य हुआ। बड़ा ही रोचक मुकाबला हुआ।
लेकिन, अंतत: सुहवल की टीम एक गोल से विजयी रही। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता दोनों टीमों को विनर व रनर ट्रॉफी प्रदान की। इस दौरान अतिथियों में विश्वामित्र सिंह, विपीन सिंह पैक्स अध्यक्ष, जय प्रकाश सिंह, शैलेश सिंह, हाला पांडेय, राजद के प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव, बालेश्वर राम, सरोज राम के अलावा आयोजन समिति के अध्यक्ष विश्वामित्र राम, डॉ मुकेश कुमार, विनोद कुमार, दुलारचंद राम, वंशनारायण, कमल, संजय राम समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।






























































































