महिलाओं ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

0
33

कड़ाके की ठंड में भगवती महिला मंडल ने की राहत की पहल                                                                      बक्सर खबर। गायत्री शक्तिपीठ तत्वाधान में भगवती महिला मंडल द्वारा शहर के सिविल लाइन्स क्लब के प्रांगण में मंगलवार को जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए इस कार्यक्रम में जरूरतमंद व्यक्तियों और महिलाओं को कंबल देकर ठंड से बचाव की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गायत्री शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी रामानंद तिवारी ने कहा कि सेवा, सहयोग और करुणा ही गायत्री परिवार की मूल भावना है। समाज के कमजोर वर्ग की मदद करना ही इस तरह के आयोजनों का उद्देश्य है।

भगवती महिला मंडल की मुख्य संचालिका भारती जायसवाल ने कहा कि महिला मंडल आगे भी इसी तरह के सेवा कार्य लगातार करता रहेगा और जरूरतमंदों के साथ खड़ा रहेगा। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित श्यामला पाठक ने कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना ही इस तरह के आयोजनों की सार्थकता है। इस अवसर पर शोमा चौबे, संगीता सिंह, रीना राय, संगीता केसरी, रीता केसरी, वंदना सिंह, सीमा गुप्ता, रीता गुप्ता, नीलम सहाय, सरोज दूबे, नीलम राय समेत अन्य सदस्यों का सक्रिय सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here