मनमोहन सिंह के वादे को मोदी सरकार ने किया पूरा: कुंतल कृष्ण 

0
84

जातिगत जनगणना केंद्र का विषय, पाखंडी ले रहे हैं श्रेय: जदयू                                                          बक्सर खबर। केंद्र सरकार द्वारा देश भर में जातिगत जनगणना कराने के ऐतिहासिक फैसले के संदर्भ में शुक्रवार को जिला अतिथि गृह में एनडीए की एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्णा और जदयू के प्रदेश प्रवक्ता निहोरा प्रसाद ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। भाजपा प्रवक्ता कुंतल कृष्णा ने कहा कि वर्ष 2010 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने लोकसभा में जाति जनगणना पर कैबिनेट में विचार करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद एक मंत्रिमंडल समूह का भी गठन हुआ, जिसमें अधिकांश राजनीतिक दलों ने जाति आधारित जनगणना की सिफारिश की थी। उन्होंने कहा कि उस समय केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने 2011 की जनगणना में जाति को शामिल करने का विरोध किया था।

जदयू प्रवक्ता निहोरा प्रसाद ने कहा कि जनगणना का विषय संविधान के अनुच्छेद 246 की केंद्रीय सूची की क्रम संख्या 69 पर अंकित है और यह केंद्र सरकार का विषय है। उन्होंने विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए कहा, “कुछ पाखंडी लोग जाति आधारित जनगणना का श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वे इसके काबिल नहीं हैं।” दोनों प्रवक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार के जातिगत जनगणना कराने के निर्णय से यह सुनिश्चित होगा कि समाज आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से मजबूत होगा और देश की प्रगति भी निर्बाध रूप से चलती रहेगी। प्रेस वार्ता की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन और जदयू के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने संयुक्त रूप से की। मौके पर पुनीत सिंह, दीपक पांडेय, प्रेम मिश्रा, दिनेश सिंह, नथुनी प्रसाद खरवार, जितेंद्र सिंह, आजाद सिंह राठौड़, दिनेश सिंह, श्याम वर्मा, राजेश कुशवाहा, पिंटू ठाकुर और उमाशंकर राय व अन्य उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here