-डीआरएम द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी में कहा टूट गई है कमर
बक्सर खबर। अग्निवीर योजना के विरोध में हुए तीन दिनों के प्रदर्शन ने दानापुर रेल मंडल की कमर तोड़ दी है। आप हुए नुकसान का आंकड़ा जब जानेंगे तो आपके होश उड़ जाएंगे। सूचना के अनुसार तीन दिनों के अंदर 226 करोड़ का नुकसान हुआ है। इसकी वजह से जो ट्रेनें रद्द हुई उसमें लगभग 70 लाख रुपये यात्रियों को वापस करने पड़े। यह जानकारी दानापुर रेल मंडल के डीआरएम ने मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब देते हुए कहीं हैं।
उनके अनुसार दो इंजन जला दिए गए और तीन ट्रेनों को फूंक दिया गया। इसके अलावा स्टेशन की संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया। कई छोटे बड़े स्टेशन पर लगे उपस्कर, भवन व यहां तक की बैठने वाली कुर्सियों को भी पटरी पर धकेल तोड़ा गया। इन यात्री सुविधाओं को पुन: स्थापित करने में कितना समय और श्रम लगेगा वह तो अभी भविष्य की बात है। हालांकि नुकसान सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं हैं। कई जगह जन सामान्य की संपत्ति के अलावा पुलिस को भी नुकसान उठाना पड़ा है। जैसे अपने जिले में नावानगर पुलिस की जीप जला दी गई। प्रदर्शन और विरोध के इस तरीके पर एक बार सबको सोचना चाहिए।

































































































