6 सितंबर को आएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

0
2538

राजपुर मिडिल स्कूल मैदान में करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित, प्रशासन अलर्ट मोड में                              बक्सर खबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 6 सितंबर को जिले के राजपुर प्रखंड में पहुंचेंगे। वे पुराना प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित राजपुर मिडिल स्कूल के मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को दोपहर में संबोधित करेंगे। सोमवार की शाम मुख्यमंत्री कार्यालय से आधिकारिक सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। जिलाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह, एसपी शुभम आर्य, सदर एसडीएम अविनाश कुमार समेत कई पदाधिकारी राजपुर पहुंचे और कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हेलीपैड बनाने की संभावित जगह का भी निरीक्षण किया। चूंकि स्कूल मैदान छोटा है, इसलिए आसपास किसी अन्य स्थल पर हेलीपैड बनाने की तैयारी चल रही है। हेलीपैड से सभा स्थल तक आने-जाने वाले मार्ग का भी बारीकी से निरीक्षण किया गया। सीएम के आगमन की खबर मिलते ही जदयू और एनडीए के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हो गया है। जिला प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुरक्षा से लेकर कार्यकर्ता सम्मेलन में आने वाले लोगों की सुविधा तक, सभी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here