फर्नीचर की आड़ में 202 पेटी शराब जब्त, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

0
492

—–वीर कुंवर सिंह सेतु पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई                                                                  बक्सर खबर। बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा को जोड़ने वाले वीर कुंवर सिंह सेतु पर शुक्रवार को उत्पाद विभाग ने तस्करी की शराब की बड़ी खेप पकड़कर तस्करों के मंसूबे पर पानी फेर दिया। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल के नेतृत्व में चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के दौरान पंजाब नंबर पीबी 11डीबी 8871 के टाटा ट्रक से 202 पेटी शराब बरामद की गई। ट्रक चालक सजिंदर सिंह, पिता गुंजार सिंह, निवासी डैरा वासी, जिला मोहाली, पंजाब को गिरफ्तार कर लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक पर पुराने और जर्जर फर्नीचर लादा गया था। उसी फर्नीचर की आड़ में शराब की पेटियां छुपाकर बिहार लाने की कोशिश की जा रही थी। लेकिन उत्पाद विभाग की सघन जांच में राज खुल गया।

शराब की पूरी डिटेल: रॉयल स्टैग व्हिस्की – 100 पेटी (900 ली.) डिस्काउंट प्रीमियम व्हिस्की – 26 पेटी (224.640 ली.) ब्लू स्ट्रोक व्हिस्की – 74 पेटी (639.360 ली.) किंगफिशर व बुडवाइजर बीयर दो पेटी – 24 ली. कुल विदेशी शराब – 1764 ली. कुल बीयर – 24 ली. कुल मात्रा – 1788 लीटर। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि फर्नीचर की आड़ में शराब बिहार में खपाने की कोशिश की जा रही थी। हमारी टीम की मुस्तैदी से 202 पेटी शराब जब्त की गई है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम 30 ए के तहत केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here