बक्सर खबर : देश के फौजियों पर हुए हमले ने सबको हिलाकर रख दिया है। पूरा देश इस आग में जल रहा है। दुश्मन के साथ क्या कार्रवाई हो। इसकी नीति बन रही है। लेकिन देश की बेटियों और जवानों की बहनों ने बुधवार को दुश्मन को ललकारते हुए कहा। दुश्मन को जला दो। पाक पीएम नवाज सरीफ का पुतला भी जलाया। इनके हाथों में शहीदों के लिए श्रद्धांजलि की तख्तियां थी। इनके मन में देश प्रेम का जजबा। एमवी कालेज बक्सर की इन छात्राओं ने नारी जाती को नया संदेश दिया। हमारे देश की बेटियां भी पीछे नहीं है। हम किसी के दुश्मन नहीं। अगर हमारे साथ कोई गलत करेगा, तो उसका जवाब भी हम जरुर देंगे। यह सभी छात्राएं राजनीति एमए में अध्ययनरत हैं। पहले इन्होंने कैंडल जला शहीदों को श्रद़धांजलि दी। इसके उपरांत पुतला जलाया।






























































































