वाराणसी में भगदड, उन्नीस लोगों की मौत

0
3908

बक्सर खबर : वाराणसी में शनिवार की दोपहर डेढ बजे बड़ा हादसा हो गया। जय गुरुदेव के कार्यक्रम में पहुंचे लोग शोभा यात्रा में शामिल थे। इसी बीच भगदड़ मच गयी। जिसकी चपेट में आने से 19 लोगों की मौत हो गयी है। मृतकों में अधिकांश महिलाएं शामिल हैं। दुर्घटना गंगा सेतु पर हुयी। घायलों की संख्या भी सौ के लगभग पहुंच गयी है। सूचना के अनुसार बक्सर के किसी व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं है। यहां जय गुरुदेव परिवार के लोगों ने बताया कि यह दूसरे गोल के लोग थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here