महिलाएं भी उतरी शराब के धंधे में, रंगे हाथ एक गिरफ्तार

0
2137

बक्सर खबर: शराब पर प्रतिबंध लगते ही यह यह सूबे में अवैध कमाई का जरिया बन गयी है। इस कारोबार में पुरुषों के साथ अब महिलाएं भी शामिल हो गयी हैं। रविवार को नगर थाने की पुलिस ने पांच बोतल देशी शराब के साथ एक महिला को रंगेहाथ पकडा। उसे नगर के शांती नगर मुहल्ले से दबोचा गया।  महिला की पहचान स्वर्गीय जवाहर राजभर की पत्नी शोभा देवी(40) के रूप में की गयी है। आरोपी महिला 60 बोतल देशी यूपी मार्का शराब को बेचने जा रही थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली। पुलिस ने छापामारी कर महिला को गिरफ्तार किया।पूछताछ के बाद दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष राघव दयाल ने की उन्होनें कहा कि यह महिला काफी दिनों से इस धंधे में जुड़ी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here