मजदूर यूनियन ने दी डा. अंबेडकर को श्रद्धांजलि

0
246

बक्सर खबर : संविधान सभा के सदस्य डा. भीम राव अंबेडकर का परी निर्वाण दिवस रविवार को चौसा में मनाया गया। चौसा थर्मल पावर मजदूर यूनियन के बैनर तले कृष्णपुरी में यह कार्यक्रम महामंत्री मनोज यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मनोज ने डा. साहब को याद करते हुए कहा उनके जैसा महान नेता देश में नहीं हुआ। आरक्षण की व्यवस्था उन्हीं ने लागू की थी। दलित उत्थान के लिए उनके द्वारा किया गया कार्य हमेशा याद किया जाएगा। दलित नेता कैलाश राम ने बाबा साहब को सच्चा राष्ट्र भक्त बताया। इस मौके पर सुनील कुमार, यमुना सिंह, राम ईश्वर चौहान, रमेश चौहान, दिलराम सिंह, विष्णु चन्द्र कुशवाहा, आकाश यादव, आदेश कुमार, विनोद कुमार, सैयदव सीमा, मुन्ना चौधरी, लक्ष्मण पासी, शिवशंकर राम, परमालाल यादव, विकास, अर्जुन, हरिशंकर, बबन राम आदि ने डा. साहब को श्रद्धांजलि दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here