बच्चों के विवाद में चली गोली, सोलह हुए नामजद

0
3359

बक्सर खबर : इटाढ़ी थाना के मंगोलपुर गांव में मंगलवार की दोपहर दहशत का माहौल कायम हो गया। गोली की आवाज सुन लोग अपने लिए सुरक्षित ठिकाना तलाशने लगे। जब विवाद शांत हुआ तो पता चला गांव के दो पक्ष के लोग आपस में भीड़ गए। विवाद बच्चों के बीच था। लेकिन एक पक्ष से दिपनरायण एवं दूसरे पक्ष से सुदामा यादव का गोल आमने सामने आ गए। पहले तो मारपीट हुई।

फिर अपना-अपना वर्चस्व दिखाने के लिए दोनों पक्ष गोली चलाने लगे। अंत में मामला थाने पहुंचा। जहां दिपनरायण की पत्नी सोनामती ने 10 लोगों के खिलाफ एवं सुदामा की पत्नी मंजू देवी ने 6 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी किसी की गिरफ्तारी इस मामले में नहीं हुई है। कुछ लोगों को मारपीट के दौरान चोट आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here