दहेज के लिए युवती की हत्या, एफआइआर दर्ज

0
1071

बक्सर खबर: दहेज के लिए एक और बेटी जान गवानी पड़ी। डुमरांव थाना के पीडियां गांव में सुनिता देवी की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। कोरानसराय थाना क्षेत्र के चुवाअड़ गांव निवासी जनार्दन पाण्डेय में दहेज के लिए बेटी की हत्या का मामला दर्ज कराया है। पाण्डेय के अनुसार उनकी बेटी की शादी साल 2014 में डुमरांव थाना क्षेत्र के पीडिया गांव निवासी सरोज ओझा के पुत्र विनोद ओझा से हुयी थी। परन्तु कुछ महीनों बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ीत करने लगे। छोटी-छोटी बातों के लिए मारपीट करने लगे। गर्भा अवस्था में काम कराने लगे। नही करने पर मारपीट करने का आरोप लगया है। जिससे उसकी स्वास्थ काफी खराब हो गयी। इलाज के दौरान वराणसी में मौत हो गयी। पाण्डेय द्वारा पुत्री की हत्या का आरोप सास ,ससुर, पति समेत आधा दर्जन लोगों पर लगाया है। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here