बक्सर खबरः सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गयी। घटना ब्रम्हपुर थाना क्षेत्र में एनएच 84 पर ओझा पेट्रोल पंप के पास सुबह लगभग 4:00 बजे घटी। इस सबंध में थानाध्यक्ष दयानंद सिंह के अनुसार मृतक लड़का भोजपुर जिले के कारीसाथ का रहने वाला है। युवक की पहचान रिेश्तेदारों द्वारा समरेश सिंह(20) के रूप में हुयी है। वह बीए का छात्र है। समरेश की बहन की शादी ब्रम्हपुर थाना क्षेत्र के सपही गांव में अरूण सिंह के यहां हुयी है। कयाश लगाया जा रहा है कि किसी ट्रेन से उतरा होगा। वाहन नही मिलने के कारण पैदल ही सपही गांव के लिए चल दिया होगा। परन्तु किसी बाहन के चपेट में आने के कारण उसकी मौत हो गयी। समाजिक कार्यकर्ता दिनेश सिंह ने मृत युवक परिजन को मुआवजा देने की मांग की है।






























































































