चार शव मिले, परिजनों को दिया गया मुआवजा

0
3565

बक्सर खबर : चौसा बासदेवा घाट पर डूबे सभी चार लोगों का शव पानी से निकाल लिया गया है।गुरुवार की सुबह पन्द्रह वर्षीय सूरज का शव स्थानीय गोताखोरों ने निकाला। दोपहर एक बजे के लगभग एनडीआरएफ की टीम ने चौथा शव भी बरामद कर लिया। बुधवार को भी संतोष ठठेरा व संतोष कुमार वर्मा का शव मिल गया था। तीनों के परिवार वालों को मौके पर ही प्रशासनिक अधिकारियों, पंचायत मुखिया की मौजूदगी में चार-चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। दुख की इस घड़ी में प्रशासन ने अपनी कार्रवाई पूरी की। परंतु पीडि़त परिवारों को इसकी सुध नहीं थी। अपना पति खो चुकी महिलाए दहाड़ मारकर रो रहीं थी। यही हाल उस मां का भी था। जिसके दो बेटे एक साथ दरिया में डूब गए। मौके पर सीओ जितेन्द्र कुमार सिंह, पूर्व जिला पार्षद मनोज यादव व मुखिया पिंटू राय मौजूद रहे। इन सभी लोगों ने प्रशासन को भरपूर सहयोग प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here