बक्सर खबर : दुश्मन का सहयोग करने वाला देश भी दुश्मन की तरह है। चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी का पानी रोक कर दिया है। इतना ही नहीं वह खुले मंच पर दुश्मन को समर्थन भी दे रहा है। इसकी अर्थव्यवस्था पर चोट करनी है तो उसके उत्पादों का बहिष्कार करना होगा। इसका नारा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा इटाढ़ी में बुलंद किया गया है। शनिवार को यहां जुलूस निकालकर चाइनिज उत्पादों को जलाया गया। जिसका नेतृत्व विभाग संयोजक अनुराग श्रीवास्तव ने किया। सभा का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड संयोजक अभिषेक पाठक ने की। अनुराग ने कहा जिसका कदम हमारे विरुद्ध है। हमें उसका विरोध करना चाहिए। यह पहली बार नहीं जब चीन ने हमारे विरुद्ध बोला है। अक्सर उसके सिपाही सीमा पर विवाद पैदा करते हैं। अभिषेक पाठक ने कहा हमारी जरुरत देश को है। भारतीय सेना को मजबूत करने के साथ हम अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करें। अपने देश का बना सामान खरीदें। तभी यह संभव होगा। कार्यक्रम में अर्जुन ओझा, चेतन पाठक, सोनू तिवारी, बिट्टू शुक्ला, दुर्गेश चौबे, जितेन्द्र कुमार, अमर पाठक, सोनू तिवारी, शिवम पाठक, अभिषेक तिवारी, दीपक सेठ, ध्रुव पाठक, दिनेश कुमार गुप्ता आदि युवा शामिल रहे।






























































































