महदह में चली गोली, एक घायल

0
3388

बक्सर खबर : महदह गांव में बीती रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ा की लाठी डंडे से गोली बारी तक पहुंच गया। एक पक्ष से लालचंद पासवान व दूसरे पक्ष से बिटू यादव आपस में भीड़ गए। गुस्से से लाल बिट्टू यादव ने गोली चला दी। पास में खड़े योगेश्वर राजभर को गोली जा लगी।

यह तो संयोग था, गोली का छर्रा उनकी हथेली में लगा। अन्यथा उनकी जान के लाले पड़ सकते थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाने को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक दोनों पक्ष के लोग वहां से गायब हो चुके थे। घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया। पुलिस की माने तो दोनों पक्ष के बीच पुरानी रंजिश है। फिलहाल इस घटना में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह भी पढे – 

बक्सर के सभी गंगा घाटों का होगा निर्माण : उमा भारती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here