नई सरकार के जश्न में भाजपा ने की गंगा आरती

0
1424

बक्सर खबर : नई सरकार के गठन से जहां राजद व कांग्रेस दर्द में डूबे हैं। वहीं भाजपा व जदयू के लोगों में उत्साह है। इस अवसर पर जश्न मनाने के लिए भाजपा द्वारा गुरुवार की शाम गंगा आरती का आयोजन किया गया। शहर के रामरेखा घाट पर एकत्रित हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम, हर-हर महादेव व गंगा मइया की जय जैसे नारे लगाते हुए गंगा पूजन किया। इसकी सूचना पार्टी कार्यकर्ता नितीन मुकेश ने दी। इस मौके पर शहर के कई प्रमुख पार्टी कार्यकर्ता व समाजसेवी मौजूद देखे गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here