कोरानसराय में किशोरी से छेड़खानी, आरोपी गिरफ्तार

0
2795

बक्सर खबरः किशोरी से छेड़खानी के मामला प्रकाश में आया है। घटना कोरानसराय थाना क्षेत्र के मठिला रोड़ की है। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार की सुबह कोरान गांव निवासी पिंकी(16)(काल्पनिक नाम)  अहले सुबह टहलने निकली थी। उसी दौरान गांव के धनजी पासवान(21) ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पिंकी ने हल्ला मचाया।

आस-पास मौजूद लोग जुट गए। लोगों काे आता देख धनजी भागने में सफल रहा। इसकी सूचना किशोरी ने घर वालों को दी। परिजन शिकायत लेकर थाना पहुंचे। थानाध्यक्ष नंदन कुमार सिंह ने बताया धनजी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया गया। पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची। मौका देख छापामारी की गई। देर शाम गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे शनिवार को जेल भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here